रायपुरछत्तीसगढ

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम वृद्ध आश्रम में किया गया आयोजित

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में लायंस वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वृद्ध लोगों को तनाव प्रबंधन के साथ-साथ वृद्धावस्था में होने वाली मानसिक समस्याएं, लक्षण एवं उनके उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें वृद्धावस्था में होने वाली मानसिक समस्याएं ,लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई । साथ ही वृद्धावस्था में होने वाले तनाव और उसके प्रबंधन को लेकर अलग-अलग ब्रेन स्ट्रैचिंग गेम्स और मेमोरी गेम्स के माध्यम से समझाया गया।

गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.सृष्टि यदु ने बताया ” स्पर्श क्लीनिक की टीम द्वारा लायंस वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि वृद्ध आश्रम में रह रहे लोग कभी-कभी अपने पुराने समय को याद करके डिप्रेशन में चले जाते हैं। कार्यक्रम में डिप्रेशन से उबरने और आपसी तालमेल बनाकर एक दूसरे के दुखों को साझा करते हुए एक बेहतर जीवन जीने का प्रयास करने के बारे में बताया गया इस अवसर पर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!