अनुपपुर

पिता ने नाबालिग बेटी को बेचा

अनुपपुर न्यूज़ धमाका ///छतीसगढ़ से राजस्थान एक नाबालिग की तस्करी की सूचना अनूपपुर एसपी अखिल पटेल को मिली. जिस पर एसपी ने एक टीम गठित कर जिले के कोतवाली अंतर्गत ननका ढ़ाबा ग्राम पसला पहुंचकर ढ़ाबा संचालक से पूछताछ की. इस दौरान पता लगा कि बालिका रिंकू उम्र 14 वर्ष (बदला हुआ नाम) को कुछ व्यक्तियों के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुर्व्यापार के लिए ले जाया जा रहा है. जहां पुलिस की विषेष टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर कैलाश चन्द्र सैनी, नौरुनलाल, राजेन्द्र सैनी निवासी ग्राम बबई झुंझुंनू राजस्थान एवं विष्णु करण निवासी ग्राम इन्दगढ़ जिला दतिया को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि मूलचन्द्र के माध्यम से नाबालिग बच्ची का पिता सतीष सारथी से शादी के नाम पर 2.5 लाख रुपए में सौदा किया गया था. जिसे लेकर वो झुंझुनू राजस्थान जा रहे थे पुलिस ने बताया कि सौदे में नाबालिग के पिता सतीष सारथी की भी आपराधिक भूमिका थी. जिसने पैसों की एवज में अपनी बेटी का सौदा किया. घटना में ग्राम समौली जिला सूरजपुर का एक एजेन्ट भी सम्मिलित है. जिसके माध्यम से पैसों का लेन देन किया गया था. पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि वो ग्राम सिंदली से आर्टिका वाहन से 9 व्यक्ति ग्राम समौली जिला सूरजपुर आये थे. जिसमें मूलचन्द्र, राजू, नरेष, चन्द्रभान और भवरलाल सौदे के बाद चले गए थाना कोतावली में आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366ए, 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आरोपी कैलाष सैनी, नौरुल सेनी, राजेन्द्र सेनी निवासी सिंघली, वाहन का ड्राईवर विष्णु करण तथा पीड़िता के पिता सतीष सारथी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों से सौदेबाजी के 98 हजार रुपए भी जप्त किए गए हैं. कुल 10 आरोपी बनाए गए हैं. जिसमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!