रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर से बड़ी सड़क दुर्घटना:-तेज रफ्तार डम्पर ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार राह चलती महिला को डम्पर ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद डम्पर चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुस्तैदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के भनपुरी चौक में डम्पर ने महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके साथ ही फरार डम्पर चालक को पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए खमतराई थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि डंपर चालक ने राह चलती महिला को रौंदा है दिया है. जिससे महिला की मौके पर मृत्यु हो गई है। चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. पंचनामा कार्रवाई कर जांच की जा रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!