रायपुरछत्तीसगढ

महतारी हुंकार रैली,स्मृति ईरानी पहुंची बिलासपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी बिलासपुर पहुंचे हैं।

ये सभी लोग कुछ ही देर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगे। पटेल ग्राउंड से रैली की शुरुआत करेंगी और फिर नेहरु चौक में सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है।

भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद वे सीधे पटेल ग्राउंड पहुंचेगी, जहां से रैली की शुरुआत होगी। यहां भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!