छतीसगढ़बैकुंठपुर

छत्तीसगढ़ के ‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Traffic Man Ko Rashtrapati Padak: छत्तीसगढ़ के ‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM विष्णुदेव साय करेंगे सम्मानित

बैकुंठपुर न्यूज धमाका – कोरिया जिले के नगर सेना में नायक पद पर कार्यरत और ‘ट्रैफिक मैन’ के नाम से मशहूर महेश मिश्रा को इस वर्ष राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।

18 वर्षों से यातायात व्यवस्था में योगदान दे रहे महेश मिश्रा ने अब तक 500 से अधिक यातायात जागरूकता शिविर लगाए हैं। उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा। सामाजिक कार्यों—जैसे निशुल्क हेलमेट व चश्मा वितरण, सड़कों के गड्ढे भरना—के लिए भी वे जाने जाते हैं।

महेश मिश्रा का नाम 2022 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। सम्मान की घोषणा पर उन्होंने कहा—”यह मेरा नहीं, पूरे जिले और समाज का सम्मान है। यह पदक मुझे और ऊर्जा देगा कि मैं ट्रैफिक जागरूकता की इस मुहिम को और आगे बढ़ाऊं।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!