छतीसगढ़जशपुर

CM विष्णु देव साय का तोहफा: जशपुर को मिले 3 नए ग्रामीण बैंक, 44 हजार लोगों को लाभ

CM विष्णु देव साय का तोहफा! जशपुर को मिले 3 नए ग्रामीण बैंक, 44 हजार लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

जशपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की तीन नई शाखाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। नई शाखाएं जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कुडे़केला (घरजियाबथान) और बगीचा विकासखंड के ग्राम छिछली में शुरू हुई हैं।

इन शाखाओं से 23 ग्राम पंचायतों और 48 आश्रित ग्रामों के करीब 44 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि अब ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।

कार्यक्रम में सीएम ने जिले की 268 पंचायतों में शुरू अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का भी उल्लेख किया, जिनसे अब तक 15 करोड़ रुपये का लेन-देन हो चुका है। पंचायत दिवस तक सभी पंचायतों में ये सुविधा केंद्र शुरू करने का लक्ष्य है।

सीएम साय ने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को उनके गांव में ही वित्तीय सेवाएं मिल सकें।

इन नई शाखाओं के साथ जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुल शाखाएं 30 हो गई हैं। कार्यक्रम में तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्थानीय विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!