रायपुरछत्तीसगढ

वकील ने माँ-बेटी की हत्या का मामला,आरोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- राजधानी के डीडी नगर स्थित वसुंधरा नगर इलाके में मां-बेटी की निर्मम हत्या का मामले सामने आया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पेशे से वकील सौरभ उपाध्याय को गिरफ्तार किया है. पारिवारिक विवाद की वजह से आरोपी के रॉड से पत्नी और सास की हत्या करने की बात सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, वारदात दोपहर 1.20 के आस-पास की है. आरोपी सौरभ उपाध्याय पेशे से वकील है. प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपनी माँ के साथ वसुंधरा नगर में रहने लगी थी. आज आरोपी ने अपनी पत्नी और सास से सर पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है.

रायपुर पश्चिम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल ने बताया कि वसुंधरा नगर इलाके में 2 महिलाओं की हत्या की वारदात हुई है. आरोपी सौरभ उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में परिवारिक विवाद का कारण बताया है. पूरे मामले की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!