नई दिल्ली

लखीमपुर खीरी कांड : आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार

नई दिल्ली न्यूज़ यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने का आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. यूपी पुलिस ने कहा है कि आरोपी आशीष मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. आशीष मिश्रा के खिलाफ तिकुनिया थाने में 304 ए, 302, 120बी, 338, 279, 147,148,149 के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज है. धारा 160 के तहत आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. एसआईटी ने करीब दस घंटे तक पूछताछ की. लखीमपुर खीरी कांड से जुड़े दो अन्य लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. तीन अक्टूबर को हुए लखीमपुर कांड में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई थी यूपी पुलिस आशीष मिश्रा का कल तीन घंटे तक इंतजार करती रही. यूपी पुलिस के डीआईजी ने शनिवार को देर रात तक मिश्रा से पूछताछ की

उत्तर प्रदेश में किसानों को कुचलने का आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को शनिवार को लखीमपुर खीरी में घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यूपी पुलिस ने आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. हालांकि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने स्वीकार किया कि किसानों के ऊपर से दौड़ी एसयूवी उसकी है, लेकिन उसका कहना है कि वह उसमें सवार नहीं था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!