
बलरामपुर न्यूज़ प्रशासन दूरस्थ इलाकों के साथ-साथ पंडो व पहाड़ी कोरवा बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल उपलब्धता के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त सामुदायिक, प्राथमिक तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा समुचित जांच उपरांत निःशुल्क दवाईयां वितरित की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ऐसे अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज ने अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिको को सील कर दिया है। अवैध क्लीनिक संचालन की सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज श्री गौतम सिंह की अगुवाई में टीम ने क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक की जांच में पाया गया कि विजयनगर में रजा मेडिकल के पास इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा अवैध रूप से लोगों का इलाज किया जा रहा था और इमामुद्दीन के पास चिकित्सका सुविधा प्रदान करने से संबंधित कोई वैध डिग्री या पत्रोपाधि नहीं है। जांच उपरांत एसडीएम द्वारा क्लिनिक को सील कर दिया। इसके पश्चात् विजयनगर में ही मो0 अली के द्वारा भी अवैध क्लीनिक संचालित कर लोगों के इलाज की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन की टीम द्वारा उसे सील कर दिया गया। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों तथा क्लीनिकों पर कार्यवाही कर रही है

