छतीसगढ़

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में बदल गया खूनी संघर्ष

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने किया ताबड़तोड़ वार…

अभनपुर न्यूज धमाका – गोबरा नवापारा बस स्टैंड के पास मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजा कोसले के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात लगभग 10 बजे राजा कोसले का एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उस पर कई बार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, हमलावर युवक मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है और दोनों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर पहले से तनाव चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!