
खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के 168 नगरीय निकायों में थ्री-स्टार रेटिंग के साथ महत्वपूर्ण स्थान पाने पर खैरागढ़ नगर पालिका परिषद को राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया है।
बेहतर कचरा प्रबंधन, निपटान और सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य की श्रेणी में प्रदेश को पहला स्थान और ओडीएफ प्रदेश घोषित किया गया। सीएम भूपेश बघेल ने पुरस्कार लिया। प्रदेश के 61 निकायों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें 4 हजार 29 अंको के साथ 23 वां स्थान पाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने नपा सीएमओ सीमा बक्सी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया।



