मनोरंजन

बाॅक्स ऑफिस पर केजीएफ:-2 ने सारे रिकार्ड तोड़ कमाई करने वाली हिंदी फिल्म दूसरे नंबर की बनी सबसे ज्यादा हित फिल्म

मनोरन्जन,न्यूज़ धमाका :- फिल्म का ईद के दिन का कलेक्शन उतना रहा जितना किसी बड़ी बाॅलीवुड फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन रहता है। फिल्म का ये तीसरा हफ्ता है, जिसके बाद भी फिल्म ने 9 करोड़ 57 लाख का बिजनेस किया। केजीएफ चैप्टर 2 ने आमिर खान की फिल्म दंगल के भी लाइफ टाइम के बिजनेस को क्रास कर दिया है। सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 ने बाॅक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरे नंबर की फिल्म बन गई है। ईद के मौके पर भी फिल्म ने बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचा, जिससे फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया।

केजीएफ 2 ने दंगल की कमाई को छोड़ा पीछे

2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने 387 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी, जो कि हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी, लेकिन अब दंगल को पीछे छोड़ते हुए केजीएफ चैप्टर 2 ने 390 करोड़ का बिजनेस कर हिंदी रिलीज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरे नंबर की फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने ईद के मौके पर जबरदस्त कमाई की। वहीं पहले नंबर पर अब भी प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने 510 करोड़ की कमाई कर अपनी जगह बना रखी है।

किसी भी फिल्म का नहीं पड़ रहा KGF2 पर असर

फिल्म को पब्लिक का इतना जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिल रहा है कि बाकी फिल्मों की रिलीज का भी KGF2 पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हाल ही में हीरोपंती 2 और रनअवे जैसी फिल्में रिलीज हुई थी जिसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इतने हफ्तों के बाद भी केजीएफ 2 का असर बरकरार है। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकट कई जगहों पर मंहगी भी की गई जिसके बावजूद भी फिल्म का क्रेज लोगों में बना हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!