
रायपुर न्यूज़ धमाका /// कवर्धा में अभी मामला शांत है पैर उसका जायजा लेने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर एक दिवसीय कवर्धा दौरे पर गए हैं. वहां पर सर्व समाज प्रमुखों से मिलेंगे. इस दौरान ताम्रध्ज साहू ने कहा कि कवर्धा घटना के बाद स्थिति और कारणों की समीक्षा के लिए जा रहे हैं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मोहम्मद अकबर कवर्धा के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि कवर्धा जाने में कोई देरी नहीं हुई है. यहां से लगातार स्थिति पर नज़र रखकर हालातों की समीक्षा की जा रही थी. भाजपा भड़काने का काम करती है, इसलिए भाजपा वाले कवर्धा गए थे मोहम्मद अकबर ने कहा कि कवर्धा में शांति व्यवस्था क़ायम है, स्थिति की समीक्षा के लिए कवर्धा हम कवर्धा जा रहे हैं

