खेल

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

आईपीएल,न्यूज़ धमाका :- मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के इतिहास इतिहास रह दिया है। उन्होंने मौजूद सीजन में 15 विकेट पूरे कर लिए है। यह 7वीं बार है जब बुमराह ने आईपीएल के एक सीजन में 15 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत ऐसा करने वाले पहले भारतीय और टूर्नामेंट के दूसरे गेंदबाज हैं।

बुमराह से पहले ये कारनामा लसिथ मलिंगा के नाम है। वहीं इस दामदार प्रदर्शन से बुमराह MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 148 विकेट अपने नाम किए हैं। जयप्रीत बुमराह ने हरभजन सिंह को पीछे किया। जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 147 विकेट लिए थे। इस सूची में टॉप पर लसिथ मलिंगा है। जिनके नाम 195 विकेट दर्ज हैं।

वहीं मैच की बात करें तो शनिवार को हुए आईपीएल के 69 मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत से मुंबई को कोई फर्क नहीं पड़ा। टीम ने अपना अभियान आखिरी नंबर पर रहकर समाप्त किया। हालांकि फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हुआ। आरसीबी ने 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। दिल्ली 14 अंक के कारण बाहर हो गई।

बेंगलुरू लगातार तीसरी और ओवरऑल आठवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। आरसीबी 25 मई को एलिमिनेट मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो टिम डेविड रहे। उन्होंने 11 बॉल में 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 34 रन बनाए। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 159/7 का स्कोर बनाया। मुंबई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा पहली बार किसी सीजन में हाफ सेंचुरी नहीं जमा सके।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!