रायपुरछत्तीसगढ

भेंट वार्ता के लिए रायपुर से हुए रवाना जशपुर सीएम भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में जशपुर जिले के ग्राम पगुराबहार पहुंचेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत अब तक सरगुजा संभाग की सामरी,रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर तथा बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता से रूबरू हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पमशाला में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद पतराटोली जाएंगे और वहां भी से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। उसके बाद कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ही सलियाटोली में उनकी चौपाल लगेगी। यहां आम लोगों से भेंट-मुलाकात के बाद शाम छह बजे वे कुनकुरी पहुंचेंगे। कुनकुरी में भी शाम 7 बजे से रात 9बजे तक विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 11 जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!