बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से राहुल को किया डिस्चार्ज

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। इसके साथ ही आज अस्पताल से राहुल की छुट्टी हो गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राहुल को जांजगीर भेजने के लिए व्यवस्था की गई।

अपोलो के डॉक्टर इंदिरा मिश्रा के मुताबिक राहुल पूरी तरह से स्वस्थ है इसलिए राहुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही एख-एक महीने के अंतराल में राहुल को चेकअप के लिए अस्पताल बुलाया जाएगा। आने वाले दिनों में राहुल की स्पीच थेरेपी भी होगी। अभी राहुल को कुछ दिनों तक मोबाइल से दूर रखने की भी सलाह दी गई है। दरअसल, खुले बोरवेल में गिरने के बाद 105 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जिसका इलाज बिलासपुर के आपोलो अस्पताल में करीब 10 दिन से उसका इलाज चल रहा था। अब राहुल पूरी तरह ठीक हो गया है। जिसके बाद आज राहुल को डिस्चार्ज किया जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसके घर जाने की व्यवस्था कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!