जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर : कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// खरौद नगर पंचायत में नगर पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से है। इसके बावजूद पार्टी के पार्षदों ने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पार्षदों ने बताया कि कई बार अध्यक्ष हमसे दुर्व्यवहार करते हैं। जनहित के कार्य करने के बजाए व्यक्तिगत फायदे के लिए काम करते हैं। गलत तरीके से बात करते हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता भी इनसे नाराज हैं। पार्षदों ने कलेक्टर को बताया है कि अध्यक्ष निधि के पैसे से का भी अध्यक्ष दुरुपयोग करते हैं। अध्यक्ष कांति कुमार केशरवानी के 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।

मगर वह हमसे हमारे वार्ड में काम करने के लिए भी पैसे मांगते हैं। जिसकी वजह से हम इलाके में काम नहीं करवा पा रहे। पार्षदों ने अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या है। इसके लिए भी कई बार कह चुके हैं। मगर इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्षदों ने कलेक्टर से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिन निर्धारत करने की मांग की है।

15 पार्षद वाले खरौद नगर पंचायत में कांग्रेस के 5, बीजेपी के 5, शिवसेना का एक और 4 निर्दलीय पार्षद हैंं। चुनावों परिणाम के दौरान निर्दलीयों और शिवसेना के समर्थन से यहां पर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!