दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग : अंनियत्रित बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत…

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// युवक की बाइक पुलिया टकराते हुए नहर में जा गिरा। पानी के अंदर काफी देर तक डूबे रहने से उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर बोरी पुलिस ने शुक्रवार शाम को मृतक युवक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलगांव थाना अंतर्गत भेड़सर गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू ठाकुर (24 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने परिचित को छोडने उनके गांव टेमरी गया था। वहां से उन्हें छोड़कर वापस भेडसर आ रहा था। तेज रफ्तार बाइक अंनियत्रित होकर सीजी 04 सीबी 5352 पुलिया से टकरा गई। इससे वह नहर में गिर गया। पानी में अधिक देर तक गिरे रहने से वह सांस नहीं ले पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिटिया सेमरिया चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा। पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पानी में डूबने से होना पाया गया। लिटिया सेमरिया पुलिस के मुताबिक उन्हें दुर्घटना की जानकारी काफी देर से मिली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!