बिलासपुरछत्तीसगढ

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक बार मैनेजर व कर्मचारी मौत हो गई है। दोनों बार का काम पूरा कर बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। की तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक कुछ दूर तक घसीटते हुए आगे चली गई। और वाहन चालक मौकें से फारार हो गया।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी 23 वर्षीय मोहन देवांगन अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। उसके गांव के ही वर्षीय 27 जावेद खान भी उसके साथ काम करता था। दोनों रोज की तरह काम निपटकर शुक्रवार की देर रात घर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।

इस हादसे में उनकी बाइक 5 मीटर तक घसीटती रही। घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस के डॉयल 112 को दी थी। घायल को ने इलाज के लिए CIMS ले जाया जा रहा था जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच करते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!