छतीसगढ़धमतरी

जल जगार महोत्सव का आगाज, अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे प्रतिभागी

Participants are taking part in Jal Jagar program with great enthusiasm

धमतरी न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो दिवसीय जल जगार महोत्सव की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में जल ओलंपिक की शुरुआत हुई। 

बता दें कि, प्रतिभागी माधव सिंह ने पहले प्रतिभागी के रूप में वाटर बैलेंसिंग एक्टिविटी में भाग लिया। थ्रो रो इवेंट में नरहरा जल प्रबंधन समिति की टूरिस्ट गाइड महिलाओं ने पानी में रस्साफेंक प्रतियोगिता में भाग लिया। जल जागर कार्यक्रम में प्रतिभागी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जल ओलंपिक के लिए सुविधाओं का इंतजाम  

प्रदेश में इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है। जल ओलंपिक के लिए गंगरेल बांध में तरह-तरह की सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं। आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ तट स्थल को सजाया गया है। अलग-अलग तरह के वाटर बोट, जेटस्की, कयाकिंग नाव मौजूद है। लाइफ जैकेट, मेडिकल सहित अन्य सुरक्षा के पुख्ता साधन मौजूद हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!