रायपुरछत्तीसगढ

खुद से ही प्रेरणा मिली,नया करने का लिया संकल्प व्यायाम,नृत्य करके कम किया वजन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- करीब 15 साल पहले वजन काफी बढ़ गया था, मोटापे के कारण चलने, फिरने, उठने, बैठने में परेशानी होने लगी थी। परिचित ताना मारते थे, हीन भावना से ग्रसित हो गई थी। जीवन में निराशा छाने लगी थी। ऐसे में अपने आपको संभाला। व्यायाम, नृत्य करके वजन कम किया। खुद से ही प्रेरणा मिली और कुछ नया करने का संकल्प लिया।

अब मेरी जिंदगी बदल चुकी है, अपने अनुभव और दूसरों को प्रशिक्षण देकर उनका जीवन संवारने में जुट गई हूं। कई महिलाएं, कालेज की युवतियों को भी निराशा से उबारने का प्रयास जारी है। यह कहानी है, मात्र 10वीं तक पढ़ाई करके जीवन में अनेक मुसीबतों का सामना करके अपना विशेष मुकाम हासिल कर चुकीं राजधानी निवासी अंजना पिथालिया की। महिला दिवस पर 8 मार्च को वृंदावन हाल में उनका सम्मान होने जा रहा है।नईदुनिया से बातचीत में अंजना ने बताया कि वे जामनगर, गुजरात के साधारण गुजराती परिवार से हैं, रायपुर में शादी के बाद आईं। उन्‍होंने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उन्‍होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। मेरा वजन बहुत ज्यादा था। पहले मैंने स्वयं को बदला, फिर मैंने दिल्ली और बेंगलुरु से योग और जुम्बा, आहार एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लिया। लगभग 20 किलो वजन कम किया। ये मेरी ज़िंदगी का एक अहम मोड़ साबित हुआ। तत्पश्चात मैंने सोचा कि मैं दूसरों को भी वजन कम करने में मदद कर सकती हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!