अंबिकापुरछत्तीसगढ

बाह्य रोगी विभाग में लगातार साफ-सफाई की मानिटरिंग के लिए दिन एवं रात में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किया निरीक्षण  

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर के बाह्य रोगी विभाग में मंगलवार की सुबह मरीज और उनके स्वजन पहुंचे तो नजारा बदला हुआ था। लगातार साफ सफाई की मानिटरिंग के लिए दिन एवं रात में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का असर भी देखने को मिल रहा है। वार्डों के अलावा परिसर में भी साफ-सफाई नजर आने लगी है।

फर्श से लेकर बैठक व्यवस्था तक बदली हुई थी। पूरा परिसर सामान्य दिनों की तुलना में अलग नजर आ रहा था। अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग(ओपीडी) में बदलाव का यह नजारा स्वच्छ अस्पताल अभियान के तहत किया गया। यूं तो हर रोज संपूर्ण अस्पताल परिसर की साफ सफाई होती है। अस्पताल के वार्डों में तीन वक्त झाड़ू पोछा किया जाता है लेकिन एक दिन विशेष अभियान के तहत अधीक्षक के साथ दूसरे कर्मचारी भी साफ सफाई में अपना योगदान देते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही था बाह्य रोगी विभाग के खुलने से पहले ही यहां साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया था।

मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में मंगलवार कीओपीडी विंग में साफ- सफाई, धूल हटाने,पोछा एवं बैठक व्यवस्था को और बेहतर किया गया। साथ ही मातृ शिशु अस्पताल(एमसीएच)भवन के सामने की सफाई चिकित्सालय अधीक्षक डा लखन सिंह, अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरील, नर्सिंग अधीक्षीका रश्मि मसीह, डाइटिशियन सुमन सिंह, छोटे लाल शर्मा,प्रिया, सुनील शिवनंदन, राजेंद्र गुव्ता, सरस्वती सोनी एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के साथ मिलकर किया गया।

बता दें कि अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार हर सप्ताह अलग-अलग गतिविधियां की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल को स्वच्छ बनाए रखना है, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है जिससे यहां आने वाले मरीजों एवं उनके स्वजन को साफ वातावरण मिल सके। मरीज के स्वजन भी अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर जागरूक हो सके। मरीज के स्वजन भी सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उनके द्वारा पहले की तरह अस्पताल में गंदगी नहीं की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!