नई दिल्लीदेश

21 साल बाद भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// हरनाज संधू ने ‘मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत कर देश का नाम ऊंचा कर दिया है।भारत की हरनाज़ संधू को ‘मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया है। ये तीसरी बार है जब किसी भारतीय को ये खिताब मिला हो, इससे पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने भारत के लिए ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीता था।

21 साल की हरनाज ने मिस यूनिवर्स के 70वें एडिशन में टॉप 3 फाइनलिस्ट में एंट्री की थी। ‘मिस यूनिवर्स’ का ये कॉन्टेस्ट इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था। हरनाज के साथ टॉप 3 में पहुंचने वाली कंटेस्टेंट पैराग्वे और साउथ अफ्रीका से थी। इस प्रोग्राम में संधू को मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘मिस यूनिवर्स’ के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है।

इस शो को जज करने के लिए भारत की तरफ से उर्वशी रौतेला इज़राइल पहुंची थी। वहां से उन्होंने कई सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। बता दें कि 21 साल बाद भारत को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाने वाली हरनाज सिंधू चंडीगढ़ से आती हैं। पूरा भारत हरनाज की जीत का जश्न मना रहा हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइंया दे रहा है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता था, जिसके 21साल बाद आज फिर देश ये खिताब देश के नाम आया है।

ALSO READ : छत्तीसगढ़ में कही कुल्हाड़ी पकड़कर भगाना चाहा, तो कही पर वैक्सीनेशन टीम को देखकर भागते दिखे लोग ,देखें मजेदार वीडियो

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!