रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग : नियमितीकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी शुरू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ नियमितीकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे लाखों अनियमित कर्मचारियों ने रणनीतिक आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठकें निर्धारित की जा चकी है। इसके साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी रूपरेखा लगभग तैयार हो गई है।

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की ओर से इस आशय की एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि पंजाब सरकार ने दीपावली के बाद विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब प्रदेश के 36000 अनियमित कर्मचारियों को पंजाब प्रोटेक्शन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ कांट्रेक्चुअल एम्पलाई बिल 2021 पास करके नियमितीकरण की सौगात दे दी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार अपने जन घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप नियमितीकरण को पूरा नहीं कर पाई है,

आगामी माह में सरकार को बने 3 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंजाब सरकार की तरह अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए बिल पास करें और नियमितीकरण की सौगात दें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!