रायपुरछत्तीसगढ

फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स,छत्‍तीसगढ़ में भाजपा भी इसे राज्‍य में टैक्‍स फ्री करने की मांग 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स को छत्‍तीसगढ़ में भी टैक्‍स फ्री करने की मांग उठने लगी है। कश्‍मीरी पंडि़तों पर हुए अत्‍याचार को लेकर बनी इस फिल्‍म को कई राज्‍यों ने टैक्‍स फ्री कर दिया है। अब छत्‍तीसगढ़ भाजपा भी इसे राज्‍य में टैक्‍स फ्री करने की मांग रही है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष विष्‍णुदेव साय ने इसको लेकर ट्वीट किया है। साय ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए दमन की दांस्ता बयां करती फ़िल्म द कश्‍मीर फाइल्‍स को अन्य राज्यों की तरह टैक्स फ्री करने से मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल जी को कौन-सी ताकतें रोक रही हैं? अगर कोई जिहाद का महिमामंडन करती फिल्म होती तो शायद भूपेश जी रूचि लेते।

बता दें कि मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और हिमाचल सहित कुछ और भाजपा शासित राज्‍यों ने इस फिल्‍म को टैक्‍स फ्री कर दिया है। साय के इस ट्वीट के बाद भाजपा के दूसरे नेता भी फिल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की मांग करने रहे है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!