रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में पुलिस ने किया संतोषी नगर में हुए हत्या का खुलासा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में हत्या के आरोपियों को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल असद खान ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अविवा सिटी, डूण्डा का निवासी है। 9 से 10 जून की दरम्यानी रात्रि प्रार्थी का पुत्र अमान खान अपने बुलेट वाहन से संतोषी नगर गया था,

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर महेन्द्र बाघ उर्फ बोचु तथा गोविंद जोशी उर्फ बब्बू ने संतोषी नगर सरकारी स्कूल के सामने प्रार्थी के पुत्र अमान खान को चाकू से वार कर घायल कर दिये जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया, कि आरोपियो के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 302, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. महेन्द्र बाघ उर्फ बोचू पिता गुड्डू बाघ उम्र 18 साल निवासी श्रीराम मंदिर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा। 02. गोविंद जोशी उर्फ बब्बू पिता अशोक जोशी उम्र 19 साल निवासी ताज नगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा। कार्यवाही में निरीक्षक अमित बेरिया थाना प्रभारी टिकरापारा, सउनि विजय नेताम, संतोष यादव, आर. सुनील पाठक, सोनू रजक, अश्वन साहू, रमाकांत सिंह, सुदर्शन राजपूत एवं रूपलाल धु्रवंशी थाना टिकरापारा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!