रायपुर

रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, महिला पर कमेंट करने को लेकर हुआ विवाद, बदमाश ने गाड़ी से उतरकर किया हमला और भाग निकला

रायपुर न्यूज़ धमाका // रायपुर में एक युवक की चाकू मारकर ह्त्या कर दी गई है। युवक ने बाइक सवार एक महिला पर कमेंट किया था। जिसके बाद यह पूरा विवाद हुआ और महिला के साथ बैठे युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पूरी वारदात के पहले का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर इलाके में गुलशन यादव (25) रविवार रात को अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। इस दौरान एक दूसरा युवक भी किसी महिला के साथ जा रहा था। तभी गुलशन ने उस पर कुछ कमेंट पास कर दिया था। यह सुनते ही महिला के साथ बैठा युवक गुस्से में आ गया। उसने गुलशन से विवाद शुरू कर दिया। दोनों बाइक पर थे, इसलिए गुलशन आगे बढ़ गया। लेकिन आरोपी ने गुलशन का कुछ देर पीछा किया। फिर बाइक को जमीन पर ही पटका और दौड़ता हुआ गुलशन के पीछे गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

जब युवक गुलशन पर चाकू से हमला करने के लिए गया था, तब उसके पीछे महिला भी दौड़ती हुई गई थी। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही उसने गुलशन पर चाकू से कई बार हमला किया। फिर वापस गाड़ी को आकर उठाया और सबके सामने महिला को लेकर फरार हो गया। आरोपी के गाड़ी जमीन पर पटकने के साथ ही गुलशन ने बाइक को धीरे कर दिया था। इसी वजह से आरोपी गुलशन तक आसानी से पहुंच गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद गुलशन का दोस्त किसी तरह से उसे अस्पताल ले गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। मगर मंगलवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। चाकू के हमले से वह गंभीर रूप से घायल था। वहीं पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!