रायपुरछत्तीसगढ

राज्य के पीएससी और व्यापमं में प्रतिभागियों को परीक्षा फीस से दिए छूट,राष्ट्रपिता के सपनों को संजोने का सरकार ने किया काम   

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-छत्‍तीसगढ़ में यजुर्वेद की पंक्तियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण की शुरुआत की। उन्‍होंने कहा कि पिछले 3 साल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को संजोने का सरकार ने काम किया है। उनके सपनों को संजोने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम की स्थापना की जाएगी। परियोजना की लागत 100 करोड़ है। पहले साल 9 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू करने की घोषणा। दोपहर करीब 12:30 बजे सीएम बघेल ने बजट भाषण शुरू किया। कुल एक लाख 12 हजार करोड़ से अधिक का है बजट।

छत्तीसगढ़ पीएससी और व्यापमं में राज्य के प्रतिभागियों को परीक्षा फीस से छूट दिए जाने की घोषणा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अब स्थानीय अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा बजट वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की है। यानी अब स्थानीय अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी के तहत भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा यह पूरी तरह निशुल्क होगा। बता दें सीजीपीएससी द्वारा हर साल 8 से 10 परीक्षाएं ली जाती है। यह राज्य के विभिन्न प्रशासकीय पदों के लिए होता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!