ग्वालियरक्राइम

MP में दरिंदगी: होटल में बंधक बनाकर 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 11 साल की नाबालिग से मौसा ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर न्यूज़ धमकाक // मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भोपाल की रहने वाली युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना शहर के होटल रिवाज़ में 26 जनवरी को हुई है. जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ होटल में गई थी, जहां होटल में मौजूद 2 युवको ने बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. ग्वालियर निवासी लोकेश साहू सहित 2 युवको पर गैंगरेप का आरोप लगा है. पीड़ित युवती की शिकायत पर यूनिवर्सिटी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं कंपू थाना क्षेत्र में 11 साल की नाबालिग से मौसा ने दुष्कर्म किया है. पुलिस दोनों ही मामले में आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है.

होटल में बंधक बनाकर गैंगरेप

दरअसल भोपाल से आई 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी सहेली के घर उससे मिलने आई थी. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की शाम होटल रिवाज में एक पार्टी थी, जिसमें उसकी सहेली उसे ले गई थी. जहां पार्टी में 8 से 10 लड़के जश्न मना रहे थे. कुछ देर बाद युवती को उसकी सहेली होटल के एक रूम में छोड़कर चली गई, जहां दो युवक पहुंचे और उसे बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गैंगरेप की घटना के बाद दोनों युवको ने युवती से कहा कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी, तो वह उसको जान से मार देंगे. युवती किसी तरह वहां से निकली और पुलिस के पास तक पहुंची. पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकरी दी. युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

11 साल की नाबालिग से मौसा ने किया दुष्कर्म

इसके अलावा ग्वालियर के ही शिकायत पर कंपू थाना क्षेत्र में 11 साल की नाबालिग से मौसा ने दुष्कर्म किया है. घर से भाग कर वन स्टॉप सेंटर पहुंची नाबालिग ने दर्द बयां किया. अपने साथ हुई आपबीती सुनाई. सेंटर की काउंसलिंग में रहने के दौरान नाबालिग बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया. नाबालिग के मां-बाप हरियाणा में मजदूरी का काम करते हैं. शिवपुरी जिले के मगरौनी में मौसी मौसा के घर नाबालिग को रहने के लिए छोड़ा था. शिवपुरी से भागी नाबालिग को सूचना पर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर में छोड़ा था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!