नई दिल्ली

बड़ा सौदा : ब्रह्मोस मिसाइल के लिए फिलीपींस ने किया भारत से करार, 374 मिलियन डॉलर का है सौदा

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका //  आखिरकार भारत रक्षा उपकरणों के निर्यात में बड़ा कदम रखने में कामयाब रहा. ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) ने फिलीपींस को तट आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति के लिए शुक्रवार को फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए.

सौदे पर ब्रह्मोस के सीईओ अतुल डी राणे, डिप्टी सीईओ संजीव जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल आर नेगी और प्रवीण पाठक के नेतृत्व में भारत में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की भारतीय टीम ने फिलीपींस के साथ 375 मिलियन अमरीकी डालर के सौदे पर हस्ताक्षर किए.

ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड सीईओ और एमडी अतुल दिनकर राणे ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हम फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए 374 मिलियन डॉलर के सौदे के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हैं, यह हमारा प्रमुख सौदा है. उनके लिए ब्रह्मोस महत्वपूर्ण है, हालांकि कई और सौदे होंगे. ब्रह्मोस में कई देशों ने रुचि दिखाई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!