छत्तीसगढदंतेवाडा

दंतेवाड़ा में तीन नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया इनमें दो इनामी नक्‍सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा न्यूज़ – पुलिस ने बताया कि नक्‍सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके तीन नक्‍सलियों ने लाल आतंक से मुंह मोड़ कर आत्‍मसमर्पण कर दिया है।

आत्‍मसमर्पित नक्‍सलियों में मेहता आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष कुंजामी मुका, मेहता आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर माड़वी मुया के साथ जियाकोड़ता आरपीसी सीएनएम सदस्य गुड्डी करटाम शामिल है। तीनों नक्‍सली लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से भी प्रभावित थे।

सरेंडर कर चुके नक्‍सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत इनामी राशि के अतिरिक्त 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि एवं शासन की पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। बतादें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 189 इनामी नक्‍सली सहित कुल 848 नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!