छत्तीसगढबिलासपुर

13 साल की बालिका को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म नाबालिग दोस्त ने अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम

 बिलासपुर न्यूज़ -. न्यायधानी में 13 साल की बालिका को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची को परिजन बदहवास हालत में लेकर घर आए. पूछताछ के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कया है. यह मामला सरकंडा क्षेत्र का है. अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले एक नाबालिग से थी. देर रात नाबालिग ने उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें उसने बेटी की अश्लील फोटो होने की बात कही थी. उसने बेटी को काॅलोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया. अश्लील फोटो होने के डर से बच्ची रात करीब दो बजे नाबालिग से मिलने के लिए चली गई. वहां नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था. दोनों ने मिलकर नाबालिग को नशीली दवा खिला दी. इसके बाद दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया. इधर बेटी को घर में न पाकर महिला उसकी तलाश करने लगी. रात को महिला अपनी बेटी को खोजते हुए मंदिर के पास पहुंची. उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी भाग निकले. वहीं घटना स्थल पर बदहवास बेटी को मां अपने साथ लेकर घर आई. सुबह बेटी के होश में आने के बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई. महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है. इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी नाबालिग और उसके बालिग दोस्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!