छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में पत्नी पहुंची थाने तो पति ने लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला…

भिलाई न्यूज धमाका – जामुल थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी इसकी शिकायत करने थाने चली गई। इधर पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हीरालाल साहू पिता दशरथ साहू (40 साल) के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल का एक बेटा और बेटी है। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था। हीरालाल और उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा होते थे। दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई थी।

पत्नी बार-बार तलाक मांग रही थी, लेकिन हीरालाल उसे तलाक नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोपहर 12.30 बजे के करीब पत्नी हीरालाल की शिकायत करने की बात कहकर थाने जाने निकली। वो थाने पहुंची भी नहीं थी कि उसका लड़का दौड़ता हुआ पहुंचा और बोला की पापा ने फांसी लगा ली है। जब पत्नी घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे पर झूल रहा है।

घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसके बाद हीरालाल को फंदे से नीचे उतारा। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पत्नी ने बताया – तलाक देने मांग रहा था पैसा

पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति से तलाक चाह रही थी, लेकिन वो तलाक नहीं दे रहा था। पिछले कुछ दिनों से हीरालाल उससे कह रहा था कि वो उसे एक लाख रुपए देगी तो वो उसे तलाक दे देगा। पत्नी के पास पैसा ना होने से वो पैसा देने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ। अंत में तंग आकर वो शिकायत करने थाने जाने निकली थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!