क्राइम

देवर ने भाभी और भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, भाभी की मौत, भतीजा गंभीर

शिवपुरी न्यूज़ धमाका /// जिले के भौंती कस्बे में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां वहशी देवर ने अपने बेटे के साथ मिलकर भाभी और भतीजे पर प्राणघातक वार कर दिया। इस वारदात में जहां भाभी की मौके पर मौत हो गई वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार राजू भार्गव अपनी विधवा भाभी मंजूलता पत्नी स्व. कांतिकिशोर भार्गव के मकान के पास बैठने के लिए पत्थर की पट्टी बनवा रहा था। इसपर मंजुलता के बड़े बेटे विनय ने चाचा राजू के कहा कि वह यहां पट्टी बनाने की बजाय थोड़ा दूर बना लें, नहीं तो आये दिन कहासुनी व झगड़े होंगे। इसी बात पर राजू झगड़ा करने लगा। विवाद बढऩे पर राजू का बेटा राधाशरण भार्गव भी वहां आ गया और झगड़े में शामिल हो गया। कुछ ही देर में जोरदार विवाद हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी राजू व उसके बेटे राधाशरण ने कुल्हाड़ी व फरसे से विनय पर हमला कर दिया।

विनय ने तो जैसे-तैसे भाग कर जान बचाई। तभी झगड़ा सुनकर घर के बाहर आई मंजुलता व उसके छोटे बेटे गिर्राज पर पिता-पुत्र टूट पड़े और कुल्हाड़ी एवं बका से उन्हें काट दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मंजुलता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटा गिर्राज गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिर्राज की रीढ़ की हड्डी व सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से प्रहार किया गया है, जिससे गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!