तमिलनाडुदेश

हेलीकॉप्टर दुर्घटना : CDS जनरल बिपिन रावत समेत सभी के पार्थिव शरीर मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के लिए रवाना

तमिलनाडु न्यूज़ धमाका /// कुन्नूर के पास बीते बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 की मौत हो गई। वायुसेना की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों समेत 13 लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत हुई है। आज यानी गुरुवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 मृतकों के शव तमिलनाडु से दिल्ली आएंगे।

तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के शवों को ले जाने वाली एम्बुलेंस पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की, जो कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए, नीलगिरी जिले के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के लिए पार्थिव शरीर रवाना हुए।

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि आज विधानसभा में सभी ने CDS जनरल बिपिन रावत के उत्कृष्ट कार्य को याद किया। हम सभी आज CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमने CM से आग्रह किया है कि एक बड़े संस्थान का नाम उनके नाम पर रखें। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारे लिए ये क्षण बेहद दुखद है। इस तरह से बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी सहित बाकी लोगों का जाना दुखद है। देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। बिपिन रावत इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी सरल थे और कभी-कभी सेना की ज़िम्मेदारी के लिए कठोर थे। कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को लेकर वाहन मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के लिए रवाना हुआ। सुलूर एयरबेस से पार्थिव शरीर को दिल्ली ले जाया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!