राजनांदगांवछत्तीसगढ

फैंसिंग तार में अवैध रूप से सप्लाई बिजली , 2 युवतियों की मौत

आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// डोंगरगढ़ क्षेत्र के घोटिया की दो युवतियों के लिए शुक्रवार की सुबह काल साबित हुआ।खेत मालिक नारद छेदैया हादसे से बचने के इरादे से फैंसिंग तार को निकालने की कोशिश में था। इससे पहले युवक-युवतियों ने उसे पकड़ लिया। इधर मोहारा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फैंसिंग तार में आरोपी ने अवैध रूप से बिजली सप्लाई की थी। इसके पीछे खेत को जंगली सूअरों के उत्पात से बचाना एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है। रोज की तरह सैर करने निकली दोनों युवतियों की गैर कानूनी तरीके से फैंसिंग तार में दौड़ती करंट की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घोटिया की रहने वाली टिकेश्वरी रजक और लिलेश मंडावी सुबह सैर करने के लिए घर से निकली। वापसी के दौरान नारद छेदैया नामक व्यक्ति के खेत के सामने एकाएक कुछ आवाज सुनकर दोनों खेत की ओर दौड़ी। फैंसिंग तार में दौड़ते करंट में पहले टिकेश्वरी रजक झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में लिलेश मंडावी को अपनी जान गंवानी पड़ी। गांव के युवा-युवती रोजाना बड़ी संख्या में सैर करने के लिए निकलते हैं। टिकेश्वरी और लिलेश भी कुछ युवतियों के साथ अलग-अलग टोली में सैर करने निकली थी। दोनों को एकाएक करंट से झुलसते देखकर अन्य युवतियों ने युवकों को मदद के लिए आवाज दी। इस दौरान पूरे गांव में घटनाक्रम की खबर तेजी से फैल गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!