चंडीगढ़

नवजोत सिद्धू – पद रहे या न रहे , राहुल औऱ प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// सिद्धू ने कहा कि उनके पास कोई पद हो या न हो, लेकिन वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे. सिद्धू ने कुछ दिनों पहले चन्नी सरकार के कुछ फैसलों से नाखुशी जाहिर करते हुए पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था. लेकिन सीएम चन्नी से मुलाकात के बाद सिद्धू अध्यक्ष बने रहने की बात मान गए नवजोत सिंह सिद्धू के पिछले हफ्ते इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस का संकट गहरा गया था. इससे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार संकट में आ गई थी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की थी. हालांकि, अमरिंदर ने साफ कर दिया था कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखेंगे. पद रहे या नहीं रहे. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा. सभी नकारात्मक ताकतें भले मुझे हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के हर औंस से पंजाब को जीत मिलेगी, पंजाबियत (सार्वभौम भाईचारा) और हर पंजाबी की जीत होगी.’ सिद्धू ने महात्मा गांधी और शास्त्री की तस्वीरें को भी पोस्ट की हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!