कोंडागांव

उफनती नदी को नाव से पार कर पशु चिकित्सकों ने अतिसंवेदनशील ग्राम बेचा में लगाया शिविर, घर घर दी दस्तक, बांटी दवाईयां

46 पषुओं की जांच की और 60 लोगों को दवाईयां बांटी गयी

कोंडागांव न्यूज़ वर्षा ऋतु में मौसमी रोगों से पशुओं के बचाव के लिए स्वास्थ्य जांच एवं पशुपालकों में जागरूकता प्रसार के लिए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन पूरे जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत् अभियान चलाकर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने प्राथमिकता से जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए इन क्षेत्रों में पशुओं के शत्प्रतिशत टीकाकरण एवं संक्रामक रोगों के ईलाज के लिये शिविर लगाने के निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डाॅ. शिशिरकांत पाण्डे को दिये है।

संवेदनशील ग्रामो में लगातार लगाये जा रहे है पशु चिकित्सा शिविर

पशु चिकित्सा विभाग के दलों द्वारा लगातार जिले के अत्यन्त संवेदनशील ग्रामों कड़ेनार, बेचा आदि ग्रामों का चयन कर शिविर लगाये जा रहे हैं। इसके तहत् मंगलवार को कड़ेनार में शिविर का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात् बेचा में शिविर का आयोजित किया जाना था। इन पशु स्वास्थ्य शिविरों की मांग के लिए स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बागड़े द्वारा भी ग्रामवासियों के साथ कलेक्टर से निवेदन किया गया है।

नाव में बैठ कर दल पहुचा बेचा

बेचा में शिविर के आयोजन में दल को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसमें बेचा के मुख्यालय से 60 किमी दूरी में होने के साथ बेचा पहुंच मार्ग में नदी प्रवाहित होती है। जिससे वर्षा के दिनों में बेचा एवं मुख्यमार्ग के बीच में सड़क एवं पुल-पुलिया नहीं होने के चलते यह गांव पहुंचविहीन हो जाता है। ऐसे में दल द्वारा इसे चुनौती के रूप में लेते हुए स्थानीय डोंगी नाव के द्वारा नदी को पार कर बेचा तक पहुंचे।

घर घर दस्तक दी पशु चिकित्सा दल ने

पशु चिकित्सा दल द्वारा घर-घर जाकर पशुपालकों से मुलाकात कर उन्हें पशुओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें वर्षाजनित बीमारियों से रक्षा हेतु आवश्यक दवाईयां प्रदान की गई। ग्रामीणों द्वारा डाॅक्टरों का तहेदिल से स्वागत करते हुए उनका पूरा सहयोग किया। इस शिविर में 46 पशुओं का ईलाज किया गया एवं 60 लोगों को दवाईयां प्रदान की गई।टीम में सामिल रहे ये – इस दल में प्रभारी विकासखण्ड अधिकारी डाॅ नीता मिश्रा के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा अधिकारी आलोक नेताम, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी हेमंत नेताम, संजीत मरकाम एवं परिचारक गोन्दू राम शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!