छत्तीसगढरायपुर

अगर बाबा साहेब नही चाहते है तो पेड़ क्या एक दंगाल भी नहीं कटेगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- हसदेव अरण्य का मामला अब तूल पकड़ चूका है। प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टिया अब इस रण में भी कूद गई है। लगातार दोनों पक्षों से आरोप प्रत्यारोप ला दौर चालू है। बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया था कि वो जंगल को नहीं कटने देंगे। अगर कोई गोली चलाता है तो पहली गोली वो खाएंगे।
सिंहदेव के इस बयान के बाद सियासत लगातार गरमाई हुई है। जहां एक तरफ बीजेपी हसदेव बचाओ के समर्थन में खुलकर सामने आई है। वही अब सिंहदेव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भूपेश बघेल ने कहा है कि टीएस सिंहदेव वहां के विधायक है।

अगर वह नहीं चाहते हैं तो हसदेव अरण्य में पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगी। गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी। गोली चलाने वालों पर ही गोली चल जाएगी। सीएम ने कहा- भाजपा इसमें दोहरा चरित्र अपना रही है। भाजपा के नेताओ को केंद्र सरकार का विरोध करना चाहिए। कोल खनन की अनुमति केंद्र सरकार देती है।

वन, पर्यावरण की सारी अनुमति केंद्र सरकार ने ही दी है। खदान आवंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केन्द्र सरकार के समक्ष विरोध करना चाहिए। सीएम ने कहा कि, भाजपा नेताओं को विरोध दिल्ली जाकर चाहिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!