छत्तीसगढरायपुर

रायपुर में गांजे के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, किसी शक न हो इसलिए गांजा को बोरी में रखकर बेचने की फिराक में थे दोनों

रायपुर न्यूज़ –  राजधानी रायपुर में गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अशोक नाहक और उसकी पत्नी प्रतिमा नाहक को किया गिरफ्तार किया गया है। दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओडिशा से लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी में थे।

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रांतर्गत आरडीए कार्यालय कौशल्या माता विहार के पास सेक्टर-5 के पास एक महिला और एक पुरुष है, जिनके द्वारा सफेद बोरी में गांजा लेकर विक्रय करने के लिए लालपुर शराब दुकान की ओर से कौशल्या माता विहार की तरफ आ रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर जाकर बताए अनुसार महिला और पुरुष को चिन्हांकित कर पकड़ा है। पूछताछ में अपना नाम अशोक नाहक और महिला प्रतिमा नाहक गंजाम ओडिशा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे सफेद प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.800 किलोग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!