भिलाईछत्तीसगढ

बीएसपी के रोलिंग मिल गेट के सामने सैकड़ो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बैठे धरने पर

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ट्रांसपोर्टरों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया था। इसी कड़ी में बीएसपी के रोलिंग मिल गेट के सामने सैकड़ो ट्रांसपोर्ट व्यवसायी धरने पर बैठे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। वहीँ ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से बीएसपी प्रबंधन बैकफुट पर आ गया है।

बीएसपी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टरों को बड़ा आश्वासन दिया है। बीएसपी प्रबंधन ने ट्रक ट्रेलर स्टील ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के साथ हुई बैठक में वाहनों को स्थानीय एसोसियेशन से अनिवार्य रूप से पंजीयन करने का फैसला लिया है। बाहरी ट्रांसपोर्टर अब पंजीयन करवाए बगैर टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

बता दें कि, बाहरी ट्रांसपोर्टरों को काम दिए जाने के बाद से नाराज स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने काम बंद कर दिया था और बीते 10 दिनों से हड़ताल पर थे। वहीँ अब BSP प्रबंधन की तरफ से आश्वाशन मिलने के बाद ट्रांसपोर्टर आज से काम शुरू करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!