छत्तीसगढरायपुर

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती प्रभाव से आ रही नमी, सरगुजा संभाग में और गिरेगा पारा

चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से इन दिनों प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है।इसके प्रभाव से रविवार 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह आंशिक बादल छाए रहे है। हालांकि रायपुर में दोपहर को तेज धूप भी निकली,लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल भी छाए रहे। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ,जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में पेन्ड्रा में सबसे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक-दो दिनों में मौसम सामान्य होगा और बादल छटेंगे। उसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इन दिनों ठंड में बढ़ोतरी को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऊलन बाजार सजने लगा है,जहां उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। इसके साथ ही कपड़ें संस्थानों में भी ऊलन कपड़ों की नई रेंज आ गई है,जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश में काफी नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से ही 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!