छतीसगढ़रायपुर

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव की गुंडागर्दी : होटल में बिल देने को लेकर हुआ विवाद, 10-15 लड़कों के साथ की तोड़फोड़ और मारपीट 

The accused entering the hotel

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं कि, वे खुलेआम होटल में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेडी गया था। जहां होटल में बिल को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद राहुल ठाकुर 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरा छिपाने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। फिलहाल मारपीट की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

यह है पूरा मामला… 

मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेडी गया था। जहां खाना खाने के बाद होटल का बिल देने की बात पर उनका रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद वह वहां से चले गए। जिसके बाद 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल ठाकुर अपने 10 से 15 लड़कों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टॉफ को खोजने लगे। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट में रखे सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरा समेत डीजे के सिस्टम को तोड़ दिया। तोड़फोड़ के बाद ज्यादातर स्टाफ डर के मारे रेस्टोरेंट से भाग गए।

शराब की बोतलों से स्टाफ को मारा 

बदमाशों ने इस कदर उत्पात मचाया कि, उन्होंने रेस्टोरेंट के फ्रिज में रखी शराब की बोतलें निकालकर स्टाफ पर फेंकनी शुरू कर दीं। जिससे स्टाफ के लोग भी घायल हो गए। इस तोड़फोड़ और हंगामे के बाद राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के सेटअप को भी नुकसान पहुंचाया और वहां से फरार हो गए। 

7 आरोपी गिरफ्तार, कई फरार 

मारपीट के बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर युगेन कुमार सिन्हा की शिकायत पर आरोपी राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी, पुष्पराज ठाकुर, हर्ष पटवा, अमित सिंह चौहान, संस्कार झा और यश चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बांस और डंंडा भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कई आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!