
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के तेलिबांधा स्थित पान दुकान की आड़ में हुक्का की होम डिलीवरी हो रही थी. जन्नत पान पैलेस का संचालक राजा जुर्यानी हुक्का और प्लेवर की होम डिलीवरी करते पकड़ाया है संचालक के निसानदेही पर 5 हुक्का पाट और लगभग 1.5 लाख का जरदायुक्त रॉ मटेरियल फ़्लेवर जब्त किया गया है.
पान दुकान में कुछ लोगों से ऑर्डर लेकर हुक्का की होम डिलीवरी करता था.कैफ़े होटल में हुक्का बंद होने के बाद अधिक पैसों की लालच में होम डिलीवरी करता था. ग्राहक बन तेलिबंधा पुलिस ने छापेमारी की.पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है

