छत्तीसगढरायपुर

हाईकमान ने नगर निकाय चुनाव के बहाने मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा को घेरने विकास उपाध्याय को असम में तैनात किया

संवाददता :- सागर बत्रा रायपुर

डिबरूगढ़ (असम)। देश के पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच असम में नगर निकाय चुनाव भी होने जा रहा है, जहाँ 6 मार्च को मतदान होना है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री सरमा ने राहुल गांधी पर आपत्ति जनक टीप्पणी की थी जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय असम में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में हिमन्ता सरमा को घेरने असम पहुँच गए हैं। पार्टी हाईकमान ने पंजाब में चुनाव संपन्न होने के पश्चात् विकास उपाध्याय को असम में तैनात कर दिया है। विकास उपाध्याय असम पहुँचते ही डिबरूगढ़ में आज पार्टी नेताओं की बैठक लेकर निकाय चुनाव में कांग्रेस को कैसे जीत मिलेगी के रणनीति पर चर्चा की है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय आज सुबह असम पहुँच गए हैं, जहाँ वे 6 मार्च को नगर निकाय चुनाव की होने वाले मतदान को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि राज्य के 80 नगर निकायों में चुनाव हो रहा है और यह पहली बार है जब ईवीएम के जरिए निकाय चुनाव के लिए मतदान किए जाएँगे। जिसकी गणना विधानसभा चुनाव के ठीक पहले 9 मार्च को की जाएगी। असम के 80 नगर निकाय में 977 सीटें हैं जिनके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरूद्ध एक चुनावी सभा में अमानवीय टीप्पणी की थी जिसे लेकर असम में भी जबरदस्त विरोध हो रहा है। इसका निश्चित तौर पर राजनैतिक फायदा पार्टी को मिले को लेकर असम के प्रभारी विकास उपाध्याय सक्रीय हो गए हैं।

विकास उपाध्याय डिबरूगढ़ में आज पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा, नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत काफी महत्वपूर्ण होगा जिसके लिए बूथ स्तर पर तैयारी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 254 बूथों पर मतदान होना है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जरूरत है कि इन पूरे बूथों में अपनी तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए कि वे इस चुनाव में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हिमन्ता सरमा को मुद्दा बनाएँ। विकास उपाध्याय ने कहा, जो नेता अपने राजनैतिक फायदे के लिए पिता-पुत्र के संबंध को लेकर सार्वजनिक मंच पर टीप्पणी करता हो असम की जनता को बताया जाना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के अभी तक के कार्यकाल के दौरान जनविरोधी उन कार्यों को भी जनता के बीच ले जाने की अपील की है जिसके बदौलत असम में भाजपा सरकार में वापसी करी है। विकास उपाध्याय लगातार असम के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री को चौतरफा घेरने की योजना के तहत् सक्रीय हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!