बिलासपुरछत्तीसगढ

आवाज सुनकर मां बच्ची के पास पहुंची,गंभीर हालत में कराया गया सिम्स में भर्ती

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमसेना के रहने वाली आठ वर्षीय पल्लवी अनंत पिता हीरा लाल रविवार को अपने घर पर थी। पिता अनंत रोजी मजदूरी करने गए थे। कमरे के अंदर पल्लवी खेल रही थी। इसी दौरान साप कमरे के अंदर घुस गया था। बच्ची खेलते हुए सामान को उठाया। घर के अंदर खेलते समय अलग-अलग क्षेत्र में दो बच्चियों युवतियों को साप ने डस लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।

स्वजन ने घायल बच्चियों को सिम्स लेकर पहुंचे। केजुअल्टी वार्ड के डाक्टर ने जांच करने के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। मरीजों के शरीर से जहर के असर को खत्म करने के लिए दवाई लगातार दवाई दी जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों मरीज की हालत अभी सामान्य है। धीरे-धीरे सेहत में सुधार आ रहा है।

इसी दौरान साप ने उसे काट लिया। दर्द होने के कारण बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर उसकी मां बच्ची के पास पहुंची। कुछ ही समय में बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। उसकी मां ने फोन कर अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। फिर आनन फानन में बच्ची को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है।

वहीं,कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निरतू के रहने वाली दस वर्षीय विनिता कुमार पिता ज्वाला प्रसाद रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जब बच्ची रोने लगी। तब स्वजनों को घटना के बारे में पता चला।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!