रायपुरछत्तीसगढ

दो दिवसीय उज्जैन प्रवास पर रहेंगी राज्यपाल उइके

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 से 11 नवंबर तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी। उज्जैन प्रवास के दौरान राज्यपाल उइके 10 नवंबर को दोपहर 020 बजे दशहरा मैदान उज्जैन में स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके पश्चात् राज्यपाल उइके शाम 04 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास संस्कृति संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगी। उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन 11 नवंबर को सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन करेंगी और दोपहर 12 बजे मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!