जगदलपुरछत्तीसगढबस्तर

राज्यपाल उइके ने जगदलपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह का किया लोकार्पण

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बस्तर प्रवास के दौरान राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज जगदलपुर में नवनिर्मित सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण किया। विश्राम गृह के बनने से सैनिकों को आश्रय की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। दरअसल राज्यपाल अनुसुईया उइके बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंची है।

राज्यपाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट की। इस दौरान बस्तर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमाय मौर्य ने राज्यपाल को नवाखाई के लिए नए चावल से बनाए गए चिवड़ा और गुड़ भेंट किया। कल राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन से विश्वरंग कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक यात्रा का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया।

राज्यपाल ने डॉ सी.वी.रमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पुस्तक यात्रा की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय के कुलपति रवि प्रकाश दुबे सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!