रायपुरछत्तीसगढ

नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान के प्रति राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 1 असिस्टेंट कमांडेट शहीद हो गए।

ALSO READ : शराब के नशे में टीवी दुकान के संचालक ने मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

राज्यपाल ने शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!