रायपुरछत्तीसगढ

सरकार नए और पुराने रायपुर के बीच बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट हो चुका तैयार,पूरा प्लान

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकार एक नया शहर बसाने की तैयारी कर रही है। करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए गए नवा रायपुर को आबाद करने की कोशिश में जुटी सरकार नए और पुराने रायपुर के बीच बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने जा रही है। कमल विहार की तर्ज पर करीब पांच हजार हेक्टेयर में यह शहर बसाया जाएगा। इसका पूरा प्लान तैयार हो चुका है।

प्रोजेक्ट एरिया में कई बड़े लोगों की भी जमीन आने की संभावना है। इस वजह से अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन सूत्रों का दावा है कि योजना पूरी तरह तैयार हो चुकी है। केवल राज्य सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है।

सूत्रों के अनुसार नए शहर का प्लान नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने तैयार किया है, लेकिन वहां के अफसर फिलहाल ऐसे किसी प्रोजेक्ट से इन्कार कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हुई एक चर्चा के दौरान सार्वजनिक हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!